Headlines

देहरादून में तड़के पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश

सहसपुर में तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में गौ तस्कर बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। घायल बदमाश के विरुद्ध पूर्व में भी अभियोग पंजीकृत हैं। बुधवार तड़के सहसपुर क्षेत्र में धर्मावाला चेकपोस्ट पर मोटरसाइकिल सवार बदमाश को चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस ने रोका, लेकिन बदमाश भागने लगा। पीछा करने पर तिमली के जंगल में पुलिस टीम पर बदमाश द्वारा फायर किया गया। इस दौरान जवाबी फायरिंग में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

ये भी पढ़ें:   टिहरी लेक फेस्टिवल – होटल, होमस्टे से लेकर वॉटर स्पोर्ट्स में मिलेगी विशेष छूट,शासन, प्रशासन के साथ जन सहभागिता का शानदार उदाहरण बनने जा रहा है आयोजन

मुठभेड़ में घायल बदमाश उस्मान उर्फ कालू पुत्र एहसान उर्फ मंगू (24) निवासी गंदेवड़ा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी हॉस्पिटल विकासनगर लाया गया। एसएसपी देहरादून और एसपी विकासनगर द्वारा हॉस्पिटल में अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली गई। बदमाश सहारनपुर का शातिर गौतस्कर हैं। विगत दिवस थाना सेलाकुई मे गौवंश की चोरी की सहसपुर क्षेत्र में गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। आज सुबह भी गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में अपने साथियों के पास जा रहा था। बदमाश को पुलिस ने चेकिंग में घेरकर गिरफ्तार किया।