मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश से किया चारधाम यात्रा-2026 का भव्य शुभारंभ; बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,श्रद्धालुओं से भी जाना हाल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित चारधाम यात्रा-2026 के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए स्थापित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने देश भर…
