Headlines

Dakiya Samachar

देहरादून के नए DM आशीष चौहान एक्शन मोड में, पहली बैठक में अफसरों को दिए कड़े निर्देश; ‘लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही’

 देहरादून के नवनियुक्त जिलाधिकारी (DM) डॉ. आशीष चौहान ने कार्यभार संभालते ही अपनी प्रशासनिक प्राथमिकताओं को लेकर कड़े तेवर दिखा दिए हैं। सोमवार को जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से अपनी पहली परिचय और समीक्षा बैठक करते हुए डीएम ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का पूरा फोकस जन अपेक्षाओं के…

Read More

विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई: देहरादून नगर निगम का सफाई नायक 3,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

देहरादून:उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने सोमवार को देहरादून में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के एक सुपरवाइजर/सफाई नायक को ₹3,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चालान की रकम को रफा-दफा करने के एवज में यह अवैध डिमांड की थी। ​क्या है पूरा मामला? ​शिकायतकर्ता की…

Read More

मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक,सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को निजी आवास, खटीमा से समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिला अधिकारियों को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा ग्राम सभाओं में स्थित सरकारी भूमि की भी जांच की जाए। मुख्यमंत्री ने…

Read More

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली आगामी SIR को लेकर समीक्षा बैठक,प्रदेश के मतदाताओं से SIR में BLO से सहयोग करने की अपील,प्री एसआईआर फेज में 89% मैपिंग

देहरादून। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे दिन रविवार को देहरादून स्थित राज्य अतिथि गृह बीजापुर में एसआईआर की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार ने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य “एब्सेंट,शिफ्टेड,डेथ, डूप्लीकेट और विदेशी मतदाताओं“ को चिन्हित कर मतदाता सूची…

Read More

हल्द्वानी पहुंचे CM धामी: सर्किट हाउस में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

जनपद नैनीताल के भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान राज्य सरकार…

Read More

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देहरादून DM समेत 19 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने शनिवार को राज्य के प्रशासनिक अमले में एक बड़ा फेरबदल किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्य के 19 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के दायित्वों में भारी बदलाव किया गया है। इसमें देहरादून के जिलाधिकारी (DM) समेत कई जिलों के कप्तान और शीर्ष स्तर के सचिवों…

Read More

चारधाम में आस्था का सैलाब,शुक्रवार तक दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 20 लाख के करीब,केदारनाथ में एक माह में पहुंचे 07 लाख 82 हजार से अधिक श्रद्धालु

देहरादून। चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त होने से यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। शुक्रवार को रिकॉर्ड 89 हजार 079 तीर्थयात्रियों ने चारधाम दर्शन किए। कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 20 लाख के करीब पहुंच चुका…

Read More

देहरादून जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल; दिव्यांगों, वृद्धों और बेसहारा महिलाओं के लिए शुरू हुई निःशुल्क ईवी वाहन सेवा

जनपद देहरादून में दिव्यांगजनों, वृद्धजनों तथा बेसहारा महिलाओं और बच्चों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील पहल की है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) एवं केदारपुरम स्थित राजकीय नारी निकेतन के लिए अलग-अलग निःशुल्क ईवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर सेवा का…

Read More

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का उत्तराखंड दौरा; गंगोत्री के सीमांत पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण

देहरादून/उत्तरकाशी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे के लिए शनिवार को उत्तरकाशी पंहुचे। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने उत्तरकाशी स्थित झाला हैलीपैड पर उनका स्वागत किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार ने सीमांत जिले के पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया और विशेष गहन पुनरीक्षण की…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन को किया फ्लैग ऑफ,मुख्यमंत्री ने “क्यालु- हिम तेंदुआ” शुभंकर का किया अनावरण, प्रतिभागियों के साथ प्रतीकात्मक दौड़ में हुए शामिल

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया और मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतीकात्मक दौड़ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 31 मई 2026 को होने वाले नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के शुभंकर “क्यालु- हिम तेंदुआ” का अनावरण…

Read More