Headlines

उत्तराखंड के 18 प्रत्याशी 12वीं पास, गढ़वाल से उम्मीदवार रेशमा की संपत्ति महज 4764 रुपये

उत्तराखंड लोकसभा के चुनावी रण में इस बार 18 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनकी शैक्षिक योग्यता 12वीं पास तक है। इनमें एक केवल साक्षर प्रत्याशी है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की मंगलवार को जारी हुई स्टेट रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है।

एडीआर के प्रदेश समन्वयक मनोज ध्यानी ने बताया कि राज्य में 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन सभी के शपथ पत्रों का विश्लेषण करने के बाद रिपोर्ट जारी की गई है। इसके मुताबिक, 55 में से एक प्रत्याशी केवल साक्षर, दो प्रत्याशी पांचवीं पास, चार प्रत्याशी आठवीं पास, तीन प्रत्याशी 10वीं पास, आठ प्रत्याशी 12वीं पास हैं।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से गैरसैंण की पेयजल आपूर्ति को मिलेगा सुदृढ़ आधार, रामगंगा नदी पर बांध निर्माण परियोजना को मिली वित्तीय स्वीकृती

नौ प्रत्याशी ऐसे हैं जो ग्रेजुएट हैं। चार प्रत्याशी ग्रेजुएट प्रोफेशनल हैं। 19 प्रत्याशी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। दो प्रत्याशी डॉक्टरेट और तीन प्रत्याशी डिप्लोमा होल्डर हैं। आयु की बात करें तो 55 में से दो उम्मीदवार 25-30 वर्ष, 9 उम्मीदवार 31-40 वर्ष, 12 उम्मीदवार 41-50 वर्ष, 15 उम्मीदवार 51-60 वर्ष, 16 प्रत्याशी 61-70 और एक प्रत्याशी 71-80 वर्ष आयु वर्ग के हैं।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

सबसे गरीब उम्मीदवार

  • रेशमा पंवार, गढ़वाल लोकसभा- 4764 रुपये संपत्ति
  • सुरेश पाल- हरिद्वार लोकसभा- 1,25,456 रुपये संपत्ति
  • अवनीश कुमार, हरिद्वार लोकसभा- 1,45,187 रुपये संपत्ति

सबसे अमीर उम्मीदवार

  • माला राज्य लक्ष्मी शाह, टिहरी लोकसभा, 206 करोड़ संपत्ति
  • उमेश कुमार, हरिद्वार लोकसभा, 75 करोड़ संपत्ति
  • करन सिंह सैनी इंजीनियर, हरिद्वार लोकसभा, 14.10 करोड़ संपत्ति
ये भी पढ़ें:   श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

सबसे अधिक कर्जदार प्रत्याशी

  • माला राज्य लक्ष्मी शाह, टिहरी लोकसभा, 17 करोड़ से ऊपर की देनदारी
  • गणेश गोदियाल, गढ़वाल लोकसभा, 1.74 करोड़ की देनदारी
  • प्रकाश जोशी, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा, 1.49 करोड़ देनदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *