Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीएम धामी ने की शिष्टाचार भेंट, यहां पढ़े

नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सनातन संस्कृति की कीर्ति पताका विश्व पटल पर फहराने वाले, प्रभु श्रीराम के अनन्य उपासक, सशक्त और शक्तिशाली भारत के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की । इस दौरान सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी मोदी को बागेश्वर के प्रसिद्ध ताम्र शिल्प पर आधारित उत्पाद भी भेंट किए।

ये भी पढ़ें:   श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

बता दें कि इस मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट–2023 के दौरान निवेश की ग्राउंडिंग के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

इसके साथ ही सीएम धामी ने पीलीभीत-खटीमा राजमार्ग के 4 लेन के चौड़ीकरण हेतु परिसम्पत्तियों के हस्तांतरण के लिए कार्यदायी संस्था नामित करते हुए कार्य प्रारम्भ कराने, मसूरी में 2 लेन टनल परियोजना के कार्य हेतु लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था बनाने और टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करते हुए व्यय का पूर्ण भार भारत सरकार द्वारा वहन किए जाने का भी पीएम मोदी से अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

राज्य को केन्द्रीय पूल के कोयला आधारित संयंत्रों से 400 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत आवंटित करने, टनकपुर-देहरादून के मध्य एक जनशताब्दी रेल सेवा, टनकपुर एवं नई दिल्ली के मध्य एक फ़ास्ट ट्रेन और देहरादून-हरिद्वार-रामनगर सीधी रेल सेवा संचालित करने के साथ ही वायुसेना द्वारा चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी के नियमित रख-रखाव और जौलीग्रान्ट हवाई अड्डे के उच्चीकरण व विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं के विकास-निर्माण की अनुमति देने का अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें:   कर्णप्रयाग में गहरी खाई में मिला लापता पुलिसकर्मी का शव, 6 दिन से चल रही थी तलाश

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *