Headlines

मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान,8 से 10 अक्टूबर तक सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाएंगे बीएलओ

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी  बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉफ्रेंस कर इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 8 से 10 अक्टूबर को सभी 12,543 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी विशेष कैंप कर प्री-एसआईआर एवं एसआईआर अभियान के तहत एएसडीडी सूची में शामिल मतदाताओं का सत्यापन कर पात्र मतदाताओं की सूची तैयार करेंगे। दिनांक 12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर जिनकी सूची तैयार की गई है उन्हें फार्म 6 भवाएंगे।

ये भी पढ़ें:   प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी जनपदों को निर्देश दिए गए हैं कि इस अभियान में राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट और बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों को भी शामिल किया जाए। उन्होंने बताया कि इस अभियान में बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे मतदाताओं की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं। बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए विधिवत फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो व्यक्ति 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर मतदाता बनने के लिए पात्र हो रहे हैं उनके भी फॉर्म 6 भरे जाऐं। बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके।

ये भी पढ़ें:   दिनेश प्रताप सिंह का सख्त रुख: हरिद्वार में तीन अवैध निर्माण सील, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रेस कांफ्रेंस में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास उपस्थित रहे।