Headlines

एमडीडीए बोर्ड बैठक, देहरादून और मसूरी के विकास के लिए 25 बड़े प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) की 114वीं बोर्ड बैठक में शहर और आसपास के इलाकों के विकास को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए। गढ़वाल आयुक्त और एमडीडीए अध्यक्ष आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में देहरादून और मसूरी क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए लगभग 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

ये भी पढ़ें:   मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री


​25 प्रस्तावों को मंजूरी: होटल, हॉस्टल, औद्योगिक भवन, रिटेल आउटलेट, प्रोफेशनल ऑफिस, आश्रम और रेस्टोरेंट निर्माण से जुड़े प्रस्ताव पास।
​लैण्ड पूलिंग योजना का विस्तार: विकासनगर के कल्याणपुर (पछवादून) में एमडीडीए द्वारा खरीदी गई जमीन के प्रथम चरण के ले-आउट का भू-उपयोग (Land Use) बिना किसी शुल्क के बदलने के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने की अनुमति मिली।
​निवेश और रोजगार को बढ़ावा: पर्यटन और निर्माण से जुड़ी नई योजनाओं से क्षेत्र में निजी निवेश (Private Investment) बढ़ेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
​पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर: सभी निर्माण कार्य मास्टर प्लान और निर्धारित मानकों के तहत ही होंगे।

ये भी पढ़ें:   श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा,भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

​बैठक की शुरुआत उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने की। इसमें 113वीं बैठक के कामों की समीक्षा की गई और उन्हें सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इस दौरान संयुक्त सचिव वित्त विजय कुमार, अपर जिलाधिकारी (एफआर) कृष्ण कुमार मिश्र, उप नगर आयुक्त तनवीर सिंह, मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक एस.एम. श्रीवास्तव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और बोर्ड सदस्य मौजूद रहे।