Headlines

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल में लापता ट्रेकर की खोज में जुटीं 6 एजेंसियां, हेलीकॉप्टर से भी हवाई सर्वेक्षण शुरू

दयारा बुग्याल ट्रेक पर लापता युवती की तलाश में पुलिस एवं विभिन्न रेस्क्यू एजेंसियों द्वारा व्यापक स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान (Search & Rescue Operation) लगातार जारी है।

पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, निम (NIM), राजस्व विभाग एवं वन विभाग की संयुक्त टीमें दयारा बुग्याल सहित आसपास के जंगलों, गहरी खाइयों, गदेरों, चट्टानों के बीच स्थित छोटे-छोटे उड्यारों, झाड़ी-झंखाड़ एवं अन्य सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चला रही हैं।
07 जून 2026 को युकाडा से हेलीकॉप्टर के माध्यम से दयारा ट्रेक एवं आसपास के सम्पूर्ण क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण एवं गहन सर्च अभियान संचालित किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय द्वारा अभियान की निरन्तर समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है। उनके निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी,
जनक सिंह पंवार घटना की सूचना मिलने के बाद से ही दयारा ट्रेक क्षेत्र में कैंप कर स्वयं खोज एवं बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं तथा रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें:   देहरादून: मानसून की चुनौतियों से निपटने को उत्तराखंड तैयार, USDMA और NIDM का दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न