Headlines

देहरादून पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: हत्या के प्रयास में फरार ₹20,000 का इनामी बदमाश ISBT से गिरफ्तार

देहरादून: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में पिछले कई दिनों से फरार चल रहे ₹20,000 के इनामी बदमाश हिमांशु डंगवाल उर्फ मिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी देहरादून से असम भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे मुस्तैदी दिखाते हुए आईएसबीटी (ISBT) क्षेत्र से धर दबोचा।

​मामूली विवाद में किया था जानलेवा हमला

​19 मई 2026 की रात को अजबपुर खुर्द (एकता विहार) के रहने वाले सुशील मौर्य पर हिमांशु डंगवाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेसबॉल के डंडे और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया था। मामूली विवाद में आरोपी ने सुशील मौर्य के सिर पर कई वार किए और उन्हें मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गया था। गंभीर रूप से घायल सुशील मौर्य वर्तमान में जौलीग्रांट हॉस्पिटल के आईसीयू (ICU) में भर्ती हैं।

ये भी पढ़ें:   ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री

​पीड़ित की पुत्री कीर्ति मौर्य की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाने में मु0अ0सं0: 179/26 धारा 109(1) बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

​असम भागने की फिराक में था आरोपी

​घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने आरोपी पर ₹20,000 का इनाम घोषित किया था।

ये भी पढ़ें:   देहरादून: प्रेमी की हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी, पूर्व प्रेमिका निकली साजिश की मास्टरमाइंड

​गठित पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, जिसके बाद 31 मई 2026 की रात को सटीक सूचना पर आरोपी को आईएसबीटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया कि वह पुलिस से बचने के लिए अपनी ससुराल (असम) भागने की तैयारी में था।

​गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
​नाम: हिमांशु डंगवाल उर्फ मिंटू (उम्र 43 वर्ष)
​पिता का नाम: स्व० श्री राजेंद्र प्रसाद
​निवासी: माता मंदिर के पास, अजबपुर कला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून।
​बरामदगी: घटना में इस्तेमाल किया गया बेसबॉल का डंडा (अभियुक्त की निशानदेही पर)।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय,राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस छात्रों का स्टाइपेंड 17,000 से बढ़ाकर न्यूनतम 25,000 प्रति माह करने के प्रस्ताव पर मुहर

​दून पुलिस की चेतावनी: कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और फरार अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।