Headlines

बड़ी खबर: विशाल मिश्रा बने बद्री-केदार मंदिर समिति के नए CEO, शासन ने सौंपी जिम्मेदारी।

बद्री-केदार मंदिर समिति से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी यानी CEO की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बता दें कि पिछले कुछ समय से बद्री-केदार मंदिर समिति में CEO का पद खाली चल रहा था। हाल ही में विजय थपलियाल को इस पद से हटाया गया था, जिसके बाद से ही शासन स्तर पर नए नाम को लेकर मंथन जारी था।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड लॉन बाउल  टीम का शानदार प्रदर्शन: राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीते पदक, अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पंवार ने दी पूरी टीम को बधाई ​देहरादून:

अब सरकार ने रुद्रप्रयाग के वर्तमान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन और मंदिर समिति के प्रबंधन में अब उनकी भूमिका अहम होगी।