देहरादून। अंतरराष्ट्रीय एआई (AI) समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के कृत्य को लेकर उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश भर में मोर्चा खोल दिया है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कांग्रेस की इस हरकत को ‘राष्ट्र-विरोधी’ और ‘शर्मनाक’ करार देते हुए राहुल गांधी से नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफे की मांग की है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा समेत उत्तराखंड के सभी जिलों में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रुचि भट्ट ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि धूमिल करने के लिए राहुल गांधी को नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और लोकसभा से इस्तीफा देकर सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने अपनी नकारात्मक राजनीति से भारत की तकनीकी प्रगति और वैश्विक सम्मान को ठेस पहुँचाई है, जिसे देश कभी माफ नहीं करेगा। महिला मोर्चा ने स्पष्ट किया कि राष्ट्र के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए उत्तराखंड की महिलाएं सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहेंगी।
- कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने आवास पर निकाला शहद; बोले- 90% तक अनुदान देकर मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दे रही सरकार
- मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश से किया चारधाम यात्रा-2026 का भव्य शुभारंभ; बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,श्रद्धालुओं से भी जाना हाल
- देहरादून: ‘नारी शक्ति वंदन’ रैली में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब, दीप्ती रावत ने भरा महिला सशक्तिकरण का हुंकार
- जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति,सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी
- ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
