Headlines

मंत्री गणेश जोशी ने साहिबजादों के बलिदान को किया नमन, विंटर कार्निवाल में फूड स्टॉलों का किया उद्घाटन।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पहुंचकर वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान की स्मृति कराता है। उन्होंने कहा कि साहिबजादों का जीवन आज की पीढ़ी के लिए देशभक्ति, धर्मनिष्ठा और आत्मबल की प्रेरणा है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय,राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस छात्रों का स्टाइपेंड 17,000 से बढ़ाकर न्यूनतम 25,000 प्रति माह करने के प्रस्ताव पर मुहर

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विंटर कार्निवाल के अंतर्गत मॉल रोड पर एक निजी समाचार पत्र द्वारा लगाए गए फूड स्टॉलों का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों एवं व्यंजनों की सराहना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़वाल टैरिस में कार्निवाल के सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ भी किया।

ये भी पढ़ें:   तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय हादसा, भीलवाड़ा की दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विंटर कार्निवाल जैसे आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों, महिला स्वयं सहायता समूहों और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से मसूरी की सांस्कृतिक पहचान और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलती है।