Headlines

2027 हरिद्वार अर्ध कुंभ मेला: ₹700 करोड़ का बजट, हाईटेक होगी व्यवस्था; AI से होगा भीड़ प्रबंधन

2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले अर्ध कुंभ मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जिसके लिए लगभग ₹700 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। इस बार का कुंभ मेला हाईटेक होने जा रहा है, जिसमें सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए सीसीटीवी कैमरों के अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भी मदद ली जाएगी।

ये भी पढ़ें:   कर्णप्रयाग में गहरी खाई में मिला लापता पुलिसकर्मी का शव, 6 दिन से चल रही थी तलाश

मेला अधिकारी सोनिका ने बताया कि संपूर्ण मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और उनकी मॉनिटरिंग AI की मदद से की जाएगी। यह तकनीक भीड़ के प्रबंधन में सहायक होगी। सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त सूचनाओं और अधिक भीड़ वाले इलाकों के आधार पर ही यातायात (ट्रैफिक) प्लान बनाया जाएगा और भीड़ का प्रबंधन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड लॉन बाउल  टीम का शानदार प्रदर्शन: राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीते पदक, अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पंवार ने दी पूरी टीम को बधाई ​देहरादून:

​ मेलाधिकारी सोनिका ने जानकारी दी कि कुंभ मेले में होने वाले कार्यों में करीब 70% कार्य स्थायी प्रवृत्ति के होंगे, जबकि 30% कार्य अस्थायी होंगे।

​स्थायी कार्यों में नए घाटों का निर्माण, पुलों का निर्माण और सड़क का जाल बिछाना शामिल है।

​मेले को भव्य और दिव्य बनाने के लिए अखाड़ों से बातचीत चल रही है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

​ मेलाधिकारी ने आशा व्यक्त की है कि इस बार मेले में साधु-संतों की अगवाई में पेशवाई निकाली जाएगी और अमृत स्नान भी किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 2027 के कुंभ मेले में लगभग 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।