भूस्खलन में फंसी एंबुलेंस को बचाने के लिए सांसद बलूनी ने खुलवाया रास्ता, जेसीबी ड्राइवर को मोबाइल किया गिफ्ट

आज रुद्रप्रयाग के आपदाग्रस्त क्षेत्र छेनागाड़ बाजार (ऊखीमठ ब्लॉक) जाते समय बांसवाड़ा में केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन में पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे थे जिसके कारण हाईवे पर भारी जाम लगा था और उसमें गम्भीररूप से बीमार को लिए एक एम्बुलेंस भी फंसा हुआ था।

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी स्वयं वहां खड़े होकर अधिकारियों से बात कर सड़क पर से मलबे को तुरंत हटाने के लिए मशीने मंगवाई। JCB मशीन की मदद से तुरंत मलबा हटाया गया। काफी मशक्कत के बाद एम्बुलेंस को जाम से निकाला गया। जाम में फंसे आम लोगों को भी राहत मिली।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: सीएम धामी ने 24×7 अलर्ट रहने के दिए निर्देश, अधिकारियों को दिए फील्ड में उतरने के आदेश

JCB के ड्राइवर की बहादुरी, सेवाभाव और कार्यक्षमता को देख कर संसद अनिल बलूनी आश्चर्यचकित थे कि किस कुशलता से उसने भूस्खलन के मलबे को मार्ग से हटाया। अनिल बलूनी ने अपने लिए खरीदे हुए मोबिल फोन को JCB ड्राइवर को दे कर उसके इस कार्यकुशलता के लिए सम्मानित किया।