Headlines

दून पुलिस ने नशे में हंगामा करने वाली महिला पर की कार्रवाई, दुकान से दो अंगूठियां बरामद

झब्बालाल ज्वेलर्स, धामावाला में एक नशे की हालत में महिला द्वारा हंगामा और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। महिला पर दुकान से अंगूठी चोरी का भी संदेह जताया गया था। सूचना मिलने पर कोतवाली नगर से महिला पुलिसकर्मियों सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और महिला को हिरासत में लिया गया।

ये भी पढ़ें:   देहरादून: प्रेमी की हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी, पूर्व प्रेमिका निकली साजिश की मास्टरमाइंड

व्यापार मंडल धामावाला की ओर से पुलिस को दूरभाष पर सूचना दी गई कि एक महिला, जो नशे में प्रतीत हो रही थी, ज्वेलरी की दुकान में हंगामा कर रही है और उस पर चोरी का संदेह भी है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने महिला की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से दो अंगूठियां बरामद हुईं।

ये भी पढ़ें:   तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय हादसा, भीलवाड़ा की दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

हालांकि, दुकान स्वामी ने महिला के छोटे बच्चे का हवाला देते हुए उस पर कोई कानूनी कार्यवाही करने से इनकार कर दिया और केवल चेतावनी देने की बात कही। लेकिन महिला द्वारा की गई अभद्रता और सार्वजनिक स्थान पर हंगामे को देखते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में लेते हुए थाने लाया और उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय,राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस छात्रों का स्टाइपेंड 17,000 से बढ़ाकर न्यूनतम 25,000 प्रति माह करने के प्रस्ताव पर मुहर

पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और समाज में अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की घटनाओं पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी।