Headlines

देहरादून से बड़ी खबर: महेंद्र भट्ट का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय, नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री सहित तमाम बड़े नेता रहे मौजूद

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम रहा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया के तहत नामांकन हुआ, जिसमें मौजूदा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे, जिससे उनके समर्थन का स्पष्ट संदेश गया।

ये भी पढ़ें:   चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति पर फोकस सचिव खाद्य ने की समीक्षा बैठक, जनपदों से फीडबैक लिया तेल कंपनियों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

नामांकन के मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, कृषि मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद, अन्य सांसद एवं विधायक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस एकजुटता से यह साफ हो गया है कि महेंद्र भट्ट का फिर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना अब महज औपचारिकता भर रह गया है।

ये भी पढ़ें:   देहरादून: 'नारी शक्ति वंदन' रैली में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब, दीप्ती रावत ने भरा महिला सशक्तिकरण का हुंकार

पार्टी सूत्रों के अनुसार, महेंद्र भट्ट का निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है। अगर कोई और नामांकन सामने नहीं आया, तो कल औपचारिक घोषणा के साथ वे दूसरी बार इस अहम जिम्मेदारी को संभालेंगे।

भाजपा संगठन के इस कदम को आगामी लोकसभा चुनावों की दृष्टि से पार्टी को एकजुट बनाए रखने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में पार्टी ने हालिया उपचुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है, और संगठन में उनकी पकड़ को देखते हुए उन्हें दोबारा मौका दिया जाना लगभग तय है