Headlines

पंचायत चुनाव पर फिलहाल रोक बरकरार, उत्तराखंड हाईकोर्ट में कल होगी अहम सुनवाई

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर फिलहाल रोक जारी रहेगी। राज्य के पंचायत चुनावों से जुड़े आरक्षण विवाद पर उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कोई राहत नहीं दी है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया पर पूर्व में लगाई गई रोक बरकरार रहेगी और इस मामले में बुधवार को विस्तृत सुनवाई होगी।

ये भी पढ़ें:   देहरादून में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 12,444 मामलों का निस्तारण

मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से मामले को मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ के समक्ष मेंशन किया गया, जिस पर खंडपीठ ने स्टे वेकेशन सहित अन्य संबंधित याचिकाओं को क्लब करते हुए बुधवार को सुनवाई का समय निर्धारित किया है। अब इस पूरे मामले की सुनवाई बुधवार दोपहर को होगी।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय,राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस छात्रों का स्टाइपेंड 17,000 से बढ़ाकर न्यूनतम 25,000 प्रति माह करने के प्रस्ताव पर मुहर

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में पंचायत चुनावों को लेकर आरक्षण तय करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कई याचिकाएं हाईकोर्ट में दाखिल की गई थीं। इन्हीं याचिकाओं के आधार पर न्यायालय ने चुनाव प्रक्रिया पर अस्थायी रोक लगाई थी। सरकार द्वारा इस रोक को हटाने की मांग पर अदालत में विचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें:   देहरादून: प्रेमी की हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी, पूर्व प्रेमिका निकली साजिश की मास्टरमाइंड

अब सभी की निगाहें बुधवार की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह तय हो सकता है कि राज्य में पंचायत चुनाव आगे बढ़ेंगे या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *