Headlines

हरिद्वार: कूड़े के ढेर में लगी आग से दो कारें जलकर खाक, बड़ा हादसा टला

 

हरिद्वार के भगत सिंह चौक के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में खड़ी दो कारें इसकी चपेट में आ गईं और कुछ ही पलों में दोनों वाहन जलकर खाक हो गए।

ये भी पढ़ें:   हरिद्वार: अब गांव में ही होगा समस्याओं का समाधान, DM मयूर दीक्षित की पहल पर 25 'मिनी सचिवालय' शुरू

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दोनों कारें पूरी तरह जल चुकी थीं।

घटना के वक्त कई अन्य वाहन भी घटनास्थल के पास खड़े थे, जिन्हें समय रहते हटा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

ये भी पढ़ें:   गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले,प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा,गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना।-मुख्यमंत्री

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कूड़े के ढेर में किसी कारणवश आग लगी, जिसने पास खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे कूड़े के ढेर के पास वाहन खड़ा न करें और अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन करें।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया