उत्तराखंड में लगातार सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है और लोग असमय ही मौत के मुंह में समा रहे हैं। इसी बीच हादसे की खबर देहरादून से आ रही है। देहरादून के विकास नगर में दो ट्रकों की भिडंत हो गई। जिसके बाद दोनों में आग लग गई और आग की चपेट में आने से एक वाहन चालक की मौत हो गई। सड़क पर दो वाहनों में भयानक आग लगने की दुर्घटना की सूचना पर पुलिस चौकी कुल्हाल से मौके पर फोर्स पहुंची। फायर ब्रिगेड के माध्यम से आग पर काबू पाया गया। दुर्घटना के मौके पर पहुंची फोर्स ने वाहनों को चैक किया तो पाया कि एक वाहन चालक की वाहन में ही जल कर मौत हो गई है। इसके बाद शव को 108 एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल उप जिला चिकित्सालय विकास नगर भेजा गया। मृतक चालक की शिनाख्त नाम पवन कुमार (40) पुत्र बाल किशन निवासी ग्राम कुंडीयो तहसील पोटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। डंफर में सीमेंट ब्रिक्स रखी हुई है ये देहरादून की तरफ आ रहा था और दूसरा डंफर खाली देहरादून की तरफ से बाहर जा रहा था। इन दोनों की आपस में टक्कर हुई है।
- कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने आवास पर निकाला शहद; बोले- 90% तक अनुदान देकर मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दे रही सरकार
- मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश से किया चारधाम यात्रा-2026 का भव्य शुभारंभ; बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,श्रद्धालुओं से भी जाना हाल
- देहरादून: ‘नारी शक्ति वंदन’ रैली में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब, दीप्ती रावत ने भरा महिला सशक्तिकरण का हुंकार
- जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति,सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी
- ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
