उत्तराखंड: नशे में धुत दरोगा और बीजेपी नेता के बीच हाथापाई, एक सस्पेंड, दूसरा गया जेल

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में दरोगा और बीजेपी नेता के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है। भाजपा नेता राधेश शर्मा ने और उनके समर्थकों ने वर्दी पहने दरोगा की सरेआम पिटाई कर दी थी। इसका वीडियो भी वायरल हो गया, जिस पर लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी भाजपाई को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की थी। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया। जबकि बीजेपी नेता राधेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह पुलिस लाइन में तैनात है। कुछ दिनों से वो ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था। 14 फरवरी दोपहर को हरवीर सिंह अटरिया रोड गए थे।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ

आरोप है कि इस दौरान नशे में धुत हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह ने एक व्यक्ति का फोन छीन लिया। व्यक्ति ने भाजपा नेता राधेश शर्मा को मामले की सूचना दी। जिसके बाद राधेश शर्मा भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह और राधेश शर्मा के बीच बहस हो गई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई। दोनों के बीच जमकर जूतमपैजार हुई। वीडियो वायरल होने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले का संज्ञान लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से दरोगा हरवीर सिंह को निलंबित कर दिया। जबकि थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बीजेपी नेता राधेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी कर ली है।