उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे के लिए पहुंच गए है। सुबह साढ़े नौ बजे योगी आदित्यनाथ देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वागत किया। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव को रवाना हुए। जहां वे मां गढ़वासिनी मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेंगे और बाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। 7 फरवरी को CM योगी अपने पैतृक घर में भतीजे की शादी में शामिल होने से पहले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 8 फरवरी की शाम को सीएम योगी लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सीएम योगी तल्ला बनास के ग्रामीणों के साथ रुद्राक्ष के पेड़ों का रोपण भी करेंगे। महा योगी गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज में 100 फीट तिरंगा पार्क का अनावरण करेंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम के बाद वे शनिवार को देहरादून एयरपोर्ट से वापस लखनऊ रवाना होंगे।
- देहरादून: ‘नारी शक्ति वंदन’ रैली में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब, दीप्ती रावत ने भरा महिला सशक्तिकरण का हुंकार
- जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति,सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी
- ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
- ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
- समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा बैठक; पेंशन और आय सीमा में बढ़ोतरी के दिए निर्देश
