सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रीमंडल की बैठक आहूत की गई। जिसमें छह प्रस्तावों पर मुहर लगी है। मीडिया सेंटर में गृह सचिव शैलेश बगोली ने मीडिया ब्रीफिंग करते हुए बताया कि छह प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है जिसमें कृषि विभाग के जैविक विविधता में 46 पद सृजित हुए थे जिनकी सीधी भर्ती के लिए मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा खनन विभाग में बागेश्वर में 18 पद बढ़ाने पर सहमति बनी है। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग में 53 किलोमीटर उत्तराखंड बाढ़ मैदान परिषद देहरादून में फ्लड को लेकर एस टी पी का निर्माण कार्य रोपवे का निर्माण कार्य टावर का निर्माण कार्य और एलिवेटेड कॉरिडोर को बनाने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही नियोजन विभाग में पीडब्ल्यूडी विभाग के गेस्ट हाउस को पीपीपी मोड पर चलाया जाएगा। साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग में 22 पैरामेडिकल कोर्सेज के लिए पाठ्यक्रम और पंजीकरण काउंसिल बनाने के लिए अनुमति दी गई है जिसका नाम उत्तराखंड राज्य संबंध और स्वास्थ्य लेखक प्रबंध है। साथ ही महिला बाल विकास को एक परसेंट आबकारी विभाग में मिलने वाले सेस के लिए नई नियमावली को मंजूरी मिली है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न,481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास
- देहरादून: मानसून की चुनौतियों से निपटने को उत्तराखंड तैयार, USDMA और NIDM का दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
- चमोली हादसा: हेलंग के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, नेपाली मूल के चालक की मौत; SDRF ने निकाला शव
- ब्रेकिंग न्यूज़: नहीं रहे खेल जगत के दिग्गज जसपाल राणा; मनु भाकर को ओलंपिक मेडल दिलाने वाले महान निशानेबाज का 49 वर्ष की आयु में निधन
- राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए एकीकृत स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट तथा जनस्वास्थ्य प्रबंधन योजना के लिए मिली 115.61 करोड़ की धनराशि
