Headlines

अवैध रूप से माल ढो रहे ई-रिक्शा के विरुद्ध देहरादून में विशेष अभियान, 62 चालान व 18 वाहन सीज

 

सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देश पर देहरादून में अवैध रूप से यात्री ई-रिक्शा में माल ढोने के विरुद्ध एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह अभियान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया।

परिवहन विभाग की टीमों ने सहारनपुर रोड, हनुमान चौक और मंडी जैसे प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के तहत कुल 62 वाहनों का चालान किया गया और 18 वाहनों को सीज किया गया।

ये भी पढ़ें:   ​पिता की किराने की दुकान में हाथ बंटाने वाली दिव्या जोशी बनीं पीसीएस अधिकारी

इस दौरान विभिन्न नियम उल्लंघनों के तहत की गई कार्यवाही:

  • बिना फिटनेस: 09 वाहन
  • बिना परमिट: 04 वाहन
  • बिना लाइसेंस: 11 वाहन
  • बिना कर जमा किए: 06 वाहन
  • यात्री ई-रिक्शा में माल ढोना: 09 वाहन

अभियान में परिवहन कर अधिकारी अनुराधा पंत, परिवहन उपनिरीक्षक आनंद रतूड़ी, शशिकांत तेंगोवाल और अरविंद भरत भी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:   सूबे के स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउट, समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये स्कूल ड्रापआउट कम करने के निर्देश:डाॅ. धन सिंह रावत

डॉ. अनीता चमोला ने स्पष्ट किया कि ऐसे अवैध वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाहियाँ आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगी, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।