Headlines

केदारनाथ धाम की पवित्रता भंग करने पर दर्ज हुआ अभियोग, वायरल वीडियो बना जांच का विषय

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने केदारनाथ धाम की पवित्रता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में कुछ युवक मंदिर के पीछे डी.जे. की धुन पर नाचते व हो-हल्ला करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह वीडियो मंदिर के कपाट खुलने से पहले का है।

ये भी पढ़ें:   राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए एकीकृत स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट तथा जनस्वास्थ्य प्रबंधन योजना के लिए मिली 115.61 करोड़ की धनराशि

प्रकरण में  गिरीश देवली, प्रभारी अधिकारी बी.के.टी.सी., हाल केदारनाथ धाम द्वारा कोतवाली सोनप्रयाग में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मु.अ.सं. 08/2025, धारा 298 भारतीय दंड संहिता (धार्मिक स्थल को अपवित्र करने) के तहत अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।

विवेचना पुलिस द्वारा प्रचलित है, और सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें:   ​ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की गिरफ्त में शातिर 'ठग बाबा', अनिष्ट का भय दिखाकर ठगा था 65 तोला सोना

पुलिस की अपील:
रुद्रप्रयाग पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस तरह की संवेदनशील सामग्री को सोशल मीडिया पर न तो साझा करें और न ही प्रचारित करें, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे।