दुखद खबर: जम्मू कश्मीर में कर्तव्यपथ पर कुर्बान हुआ सैन्यधाम का लाल, रुद्रप्रयाग के प्रमोद डबराल शहीद

RUDRAPRAYAG:    उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। जम्मू कश्मीर में कर्तव्य निर्वहन करते हुए रुद्रप्रयाग निवासी भारतीय सेना के जवान प्रमोद डबराल शहीद हो गए। रूद्रप्रयाग जिले के ग्राम पंचायत जवाड़ी भरदार के रहने वाले प्रमोद तंगधार सेक्टर में तैनात थे। प्रमोद की शहादत से परिवार में कोहराम मचा है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय,राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस छात्रों का स्टाइपेंड 17,000 से बढ़ाकर न्यूनतम 25,000 प्रति माह करने के प्रस्ताव पर मुहर

जानकारी के मुताबिक 12 सितंबर को तंगधार सेक्टर में 2-गढ़वाल राइफल्स में नायक प्रमोद डबराल शहीद हुए हैं। प्रमोद किस तरह शहीद हुए इसके कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन सेना की 15वीं कमांड  चिनार कॉर्प ने 12 सितंबर को  X पर जानकारी दी है कि ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान नायक प्रमोद डबराल का असामयिक निधन बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। सेना शहीद के परिवार के साथ परिस्थिति में साथ खड़ी है।

ये भी पढ़ें:   यूआईआईडीबी पर सरकार ने साफ की स्थिति, 7,000 बीघा भूमि दिए जाने की खबर को बताया गलत

सेना की 2 गढ़वाल राइफल्स में तैनात शहीद प्रमोद मूल रूप से रूद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र के ग्राम पंचायत जवाड़ी भरदार के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया है वहीं समूचे प्रदेश में भी शोक की लहर दौड़ गई है। सीएम धामी, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने जवान की शहादत पर शोक प्रर्कट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *