Headlines

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता का एम्स में चल रहा था इलाज डॉक्टर ने दी यह जानकारी

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता जी श्रीमती सावित्री देवी (उम्र 80 वर्ष) को मंगलवार को एम्स, ऋषिकेश अस्पताल में परिजनों द्वारा रुटीन चैकअप के लिए लाया गया था। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए गए स्पेशल (जिरियाट्रिक वार्ड) में विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी धर की देखरेख में श्रीमती सावित्री देवी की स्वास्थ्य सम्बंधित प्रारम्भिक जांचे की गई
एम्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि अस्पताल में उनकी प्रारम्भिक जांच में उच्च रक्तचाप की शिकायत पाई गई। जिसके उपरांत उन्हें अन्य जरुरी रुटीन परीक्षण के लिए भर्ती किया गया है, जहां उनकी विभिन्न जांचें व आवश्यक उपचार चल रहा है। संस्थान के जन सम्पर्क अधिकारी सन्दीप कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती सावित्री देवी जी की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी नियमित समय पर स्वास्थ्य जांच कर रही है

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड लॉन बाउल  टीम का शानदार प्रदर्शन: राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीते पदक, अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पंवार ने दी पूरी टीम को बधाई ​देहरादून:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *