Headlines

बड़ी खबर :सहायक अभियंताओं का भर्ती परिणाम जारी, विभिन्न विभागों में अभियंताओं की कमी होगी दूर इन विभागों में निर्माण और अन्य विकास कार्यों में आएगी तेजी

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों में सहायक अभियंताओं और सहायक विद्युत निरीक्षक की भर्ती के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र जारी कर नियुक्ति दे दी जाएगी। इससे इन विभागों में निर्माण और अन्य विकास कार्यों में अधिक तेजी आएगी।
उत्तराखण्ड में एक साल में लगभग सात हजार सरकारी नौकरियां देने का रिकॉर्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बना चुके हैं। मुख्यमंत्री धामी उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग और उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भर्ती प्रक्रियाएं तेजी और पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश पहले ही दे चुके हैं। जिसके लगातार सकारात्मक परिणाम सामने भी आए हैं।
इसी क्रम में ग्रामीण निर्माण विभाग में सहायक अभियंता के लिए सिविल अभियंत्रण के 24 और विद्युत एवं अभियंत्रण के एक पद पर चयन हुआ है। इसी तरह, लघु सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता के लिए सिविल अभियंत्रण में दो और कृषि अभियंत्रण में छह अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता के लिए सिविल अभियंत्रण में 44 और यांत्रिक अभियंत्रण में 10 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में सिविल अभियंत्रण के 20 सहायक अभियंता पदों पर चयनित किया गया है।
लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियंता के लिए सिविल अभियंत्रण में 41 और विद्युत एवं यांत्रिक अभियंत्रण में एक पद पर चयन किया गया है। आवास विभाग में सिविल अभियंत्रण में 14 सहायक अभियंताओं का चयन हुआ है। इसके अलावा ऊर्जा विभाग में सहायक विद्युत निरीक्षक के भी दो पदों पर चयन किया गया है। उन्हें भी एक सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र दिया जाना है

ये भी पढ़ें:   सूबे के स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउट, समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये स्कूल ड्रापआउट कम करने के निर्देश:डाॅ. धन सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *