राष्ट्रपति के अभिभाषण में निखरे महिला उत्थान के रंग,सरकार के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को पंख लगा गईं राष्ट्रपति,स्वर्गीय गौरा देवी से लेकर वंदना कटारिया तक के नामों का उल्लेख
उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी के बीच माहौल में कई तरह की खुशियां घुली-मिली रहीं। सबसे खास, उत्तराखंड की स्थापना की रजत जयंती की खुशी थी। एक दिन पहले ही, क्रिकेट में बेटियों के विश्व विजेता बनने की खुशी का भी अलग असर था। इन स्थितियों के…
